होली का पर्व एक ऐसा पर्व है जो पूरे भारत में तो खेली ही जाती है , इसके अलावा ये एक ऐसा उत्सव है जो विदेशों में भी धूम धाम से मनाया जाता है। धुलंडी का त्यौहार पाकिस्तान , नेपाल, श्री लंका , यूरोप , मौरीसियस , अमरीका और कई अनेक देशों में भी धुलंडी का उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। लेकिन कई देश ऐसे है जहाँ ये त्यौहार एक अलग ही तरह से सेलिब्रेट किया जाता है।
भारत मे ही नही विदेशों में भी खेली जाती है होली
- पोलैंड में होली फूलों के रंग से खेलते है -“आर्शिया”पोलैंड में एक जगह है वहां लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगते है। खास बात ये की ये रंग केवल फूलों से बनाये जाते है , फूलों से बने होने के कारन इनमे सुगंध भी काफी अच्छी होती है।
- ईस्टर का त्यौहार होली की तरह ही सेलिब्रेट करते है , जैसे भारत में होली के दिन होलिका दहन किया जाता है वैसे ही ईस्टर के दिन जर्मनी में घास के पुतले को आग में जलाते है।
- “ओमेना वोंगा ” होली सामान ही एक त्यौहार है जो साउथ अफ्रीका में मनाया जाता है। ओमेना वोंगा साउथ अफ्रीका का एक अन्यायी शासक था , वहां के लोग उससे तंग आकर उसको ज़िंदा ही जला देते है। तब से अब तक वहां के लोग उसका पुतला जलाते है और गाना बजाना करते है।
- “मेडफो ” एक त्योंहार है जिक्से के लिए अमेरिका के लोग नदी के किनारे इकट्ठा होते है व कीचड़ या नदी के मलवे ओर गोबर के गोले बनाते है। फिर इन गोलों को एक दुसरे पर फ़ेंक के मरते है।
- “होबो” भी अमेरिका का एक त्योंहार है , ये त्यौहार 31 दिसम्बर के दिन सूर्य की पूजा करके मनाया जाता है। इसे भी होली की भांति ही मनाया सेलिब्रेट किया जाता है।
- “च्वेजे” चीन का एक पर्व है, जिसे होली की तरह ही मनाया जाता है लेकिन इसमें एक खास बात ये है कि ये त्यौहार 15 दिन तक चलता है। लोग अच्छे से सजते है और मेल मिलाप करते है और आग के साथ अटखेलियां करते है।
- फरवरी माह में इटली में रेडिका त्योंहार मनाया जाता है। इस पर्व पर भी होली तरह ही चौराहे पर लकड़ियों के ढेर जलाये जाते है , फिर लोगबाग़ आतिशबाज़ी करते है और जलती हुई लकड़ियों की परिक्रमा करते है।